DELHI : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य पर पूरे देश की निगाहें बनी हुई है, लगातार बनते बिगड़ते हालातों के बीच अब एक और दुखद खबर सामने आई है की उनका दिमाग रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। गुरुवार को जैसे ही उनकी हालत खराब होने की खबर फैली पूरे देश में लोगों ने दुआएं करना शुरू कर दिया। कॉमेडियन सुनील पाल ने रोते हुए वीडियो जारी किया। इसमें कहा, राजू के लिए प्रार्थना करिए। वह बहुत गंभीर हालत से गुजर रहे हैं। कानपुर में भी उनके प्रशंसकों, रिश्तेदारों ने पूजन-हवन शुरू कर दिया है। राजू के बड़े भाई के मुताबिक ब्लड प्रेशर भी नीचे आ गया है। डॉक्टर्स ने बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाएं दी, लेकिन उसका असर खत्म होते ही बीपी फिर डाउन हो गया। उनके भाई के मुताबिक राजू की तबियत को देखते हुए पूरा परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद है। लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा, राजू भाई, हिम्मत मत हारना। बस थोड़ा सा जोर और लगा दो। कॉमेडियन राजू के दोस्त एहसान कुरैशी ने बताया, राजू पिछले 25-30 घंटे से बेहोश हैं। उनका दिमाग रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। बिगड़ती हालत के बाद डॉक्टर्स ने कहा है कि बस दुआओं का सहारा है। हम बस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
“बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनका सीटी स्कैन किया गया। उनके ब्रेन के ऊपरी हिस्से में सूजन और पानी मिला। उनको लगातार दौरे आ रहे हैं। डॉक्टर उनकी हालत को क्रिटिकल बता रहे हैं। गुरुवार रात को स्थिति कुछ कंट्रोल में आई है। उनकी बॉडी में पहले के मुकाबले मूवमेंट अब बेहद कम हो गया है।"- राजू के PRO गर्वित नारंग
Get well soon Raju mere Bhai … miss seeing you. #RajuSrivastav #RajuSrivastavaHealth pic.twitter.com/uccFVh06uI
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) August 18, 2022