होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bharat Tiwari: भरत तिवारी एनकाउंटर, धीरेंद्र शास्त्री बोले जांच हो, कार्रवाई हो

Bharat Tiwari: भरत तिवारी एनकाउंटर, धीरेंद्र शास्त्री बोले जांच हो, कार्रवाई हो

विनोद मिश्रा, छतरपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की गलती हुई है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प​रिजनों से मिलेंगे धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि भरत तिवारी अपराधी थे तो उन्हें कानून के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि भरत तिवारी सनातन हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते थे। शास्त्री ने बताया कि वह जल्द ही भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने पहुंचेंगे।

जांच हो, कार्रवाई हो...

उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और परिजन सहित समर्थक निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बता दें कि भरत तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री का बीते कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे है। 

कौन है भरत तिवारी?

भरत तिवारी बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव के रहने वाले थे। भरत तिवारी की 17 जून 2026 को बिहार पुलिस ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। भरत तिवारी की मौत के बाद बिहार पुलिस घटना को मुठभेड़ में एनकाउंटर करना बताया था। वही भरत तिवारी के परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाए है। 


संबंधित समाचार