होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHARAT JODO YATRA : राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

BHARAT JODO YATRA : राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

BHARAT JODO YATRA : इन दिनों मध्य प्रदेश में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हैं। जहा मध्य प्रदेश के खरगौन में यात्रा चल रही हैं। राहुल गाँधी की इस यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मध्य प्रदेश पहुंचे है।

READ MORE : ग्वालियर की एक महिला ने पुलिस को किया भ्रमित, दुष्कर्म और डकैती की रची साजिश

जहां छत्तीसगढ़ के ये दोनों बड़े नेता नेता खरगोन जिले के उमरिया चौकी से इंदौर के बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा किया हैं। पदयात्री खरगोन के बड़वाह होते हुए खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गये। यहां मॉर्निंग ब्रेक हुआ। करीब साढ़े 3 बजे यात्रा उमरिया चौकी से शुरू होकर बलवाड़ा के लिए निकली। यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पदयात्रा में शामिल हो गए। शाम को पदयात्री बलवाड़ा के मायापुर धाम मंदिर पहुंची जहां इवनिंग ब्रेक हुआ। बाद में राहुल गांधी के साथ सभी वरिष्ठ नेता महू के लिए रवाना हुए। महू पहुंचकर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने अम्बेडकर स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे बाद सभा को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आदि मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।

READ MORE : राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के नए अध्यक्ष बने हंसराज गंगाराम अहीर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ से गये अतिथि पदयात्रियों के लिए शनिवार-रविवार का समय तय हुआ था। इसके लिए कांग्रेस नेताओं का जत्थे अलग-अलग समय पर शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश पहुंच गये थे। वहां अधिकांश नेता खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे। और पूजा-अर्चना कर रुके हुए थे। इस पदयात्रा के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मोहन मरकाम सहित अन्य दिग्गज नेता चरणदास महंत, प्रेमसाय सिंग टेकाम, गुरमुख सिंह होरा इत्यादि नेता शामिल हुए थे।  

latest news Videos यहां देखें: 

 

 


संबंधित समाचार