होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHARAT JODO YATRA : अंतिम चरण पर जम्मू-कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा के दौरान पहली बार जैकेट पहने नजर आये राहुल गाँधी

BHARAT JODO YATRA : अंतिम चरण पर जम्मू-कश्मीर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा के दौरान पहली बार जैकेट पहने नजर आये राहुल गाँधी

BHARAT JODO YATRA :  राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर जम्मू-कश्मीर पहुँच चुकी है यात्रा जब जम्मू के कठुवा में प्रवेश की तब वहां बारिश हो रही थी जिसके चलते पहली बार राहुल गाँधी ने यात्रा के दौरान जैकेट पहना हुआ था।

READ MORE : ग्लोबल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने पाकिस्तान के जेल से जारी किया विडियो, कहा भारत ने फैलाई अफवाहे

पुरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के ठंड में टीशर्ट पहनने पर काफी चर्चा हुई। जम्मू-कश्मीर में एंट्री से पहले राहुल ने गुरुवार को पठानकोट बॉर्डर पर स्पीच दी। इस दौरान बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद थे। राहुल बोले, "पूर्वज जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश गए थे। मैं उसी जगह जा रहा हूं। ऐसा लगा, जैसे घर वापस आ गया।

READ MORE : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की महिला मोर्चा की नई लिस्ट, जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी

जब कोई अपनी जड़ों की ओर लौटता है तो वह अपने बारे में और अपने देश के लोगों के बारे में काफी कुछ सीखता है।'7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। जम्मू-कश्मीर में वे 9 दिन रहेंगे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी।

 latest news video यहाँ देखें: 

 


संबंधित समाचार