होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Best Chief Minister Survey: योगी आदित्यनाथ बने जनता की पहली पसंद के साथ बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम, 2 और 3 स्थान पर यहां के मुख्यमंत्री... 

Best Chief Minister Survey: योगी आदित्यनाथ बने जनता की पहली पसंद के साथ बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम, 2 और 3 स्थान पर यहां के मुख्यमंत्री... 

Best Chief Minister Survey: हाल ही में हुए एक सर्वे में जनता से बेस्ट मुख्यमंत्री के लिए सवाल पूछा गया जिसमें देश के 30 प्रदेशों में चुनी हुई सरकारें हैं. इसमें लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पहली पसंद बताये हैं. 

योगी आदित्यनाथ बने बेस्ट सीएम:
इंडिया टुडे और सी वोटर ने हाल ही में मुख्यमंत्री के बारे में जनता की राय जानने के लिए एक सर्वे किया जिसमें सीएम चुनने कि बारी आई तो योगी आदित्यनाथ जनता की पहली पसंद बने. इस सर्वे में 39.1% प्रतिशन लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम के रूप में चुना है.

READ MORE: कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, सरकारी स्कूल में नहीं बांटे गए यूनिफार्म

दुसरे नंबर पर अरविन्द केजरीवाल, तीसरे पर बनर्जी:
दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल का नाम योगी आदित्यनाथ के बाद दुसरे नंबर पर आता है 16% लोगों ने अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है. वहीं अगर बात करें तीसरे नंबर की तो 7.3 प्रतिशत लोगों ने ममता बनर्जी को बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है. 

यह सर्वे देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मिलकर किया गया जिसमें 1,40,917 लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है. 

READ MORE:  6 फरवरी को होगा दिल्ली का MCD मेयर चुनाव, LG ने किया ऐलान

किसकी बनेगी 2024 में सरकार?:
इस सर्वे में यह भी पूछा गया कि 2024 में चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी. जिसमें केंद्र में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे में बीजेपी को 284 सीट,कांग्रेस को 68 सीटें  और अन्य दलों के हिस्से में 191 सीटें दिखाई दे रही है. वहीं इस सर्वे में भाग लेने वाले 72 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी भी सबसे पसंदीदा राजनेता के रूप में बताया है. 

READ MORE: RAHUL GANDHI ने अमृत नही 'मित्र काल बजट' बताया, बोले नौकरियां पैदा करने का कोई विजन नहीं


Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार