होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

onions benefits: गर्मियों में क्यों खाई जाती है प्याज, जानें फायदे और कारण

onions benefits: गर्मियों में क्यों खाई जाती है प्याज, जानें फायदे और कारण

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। इससे खाने में न सिर्फ स्वाद आता है बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचते है। प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B और C की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता करते हैं। साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाने और दिल को भी हैल्थी रखने में भी मदद करते है। इसके साथ ही गर्मियों में प्याज आपको लू से बचाने के साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। तो आइए जानते है ऐसे ही कई फायदों के बारे में। ... 

शरीर को देता है ठंडक 

सेहत के ल‍िहाज से प्याज कई मायने में लाभकारी है। आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि खास गर्मियों में प्याज खाने से लू से बचाव होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देते है और अंदरूनी तापमान को नियंत्रित करते है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है। 

डिहाइड्रेशन से बचाती है

गर्मी में सबसे बड़ा खतरा होता है शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन. प्याज में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. साथ ही, यह नमक और मिनरल्स की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखता है. 

पाचन में मददगार

कच्चे प्याज में फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

इम्युनिटी बनाए मजबूत

प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे आप गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

कच्चा प्याज इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह लाभकारी हो सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद 

गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. प्याज में मौजूद गुण दिल को दुरुस्त रखने में मददगार हैं.


संबंधित समाचार