भारत में कई ऐसे फल और सब्जियां है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मौसमी फल और सब्जियां न सिर्फ सेहत को ठीक रखती है बल्कि बीमारियों से भी लड़ने में मदद करती है। ऐसे ही एक डिश है बोरे बासी। जिसे आप खाकर साल में 12 महीने अपनी सेहत को ठीक रख सकते है। बोरे बासी के सेवन से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकते है। इस पारंपरिक भोजन में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का भी काम करता है।
यह डिश वैसे तो छत्तीसगढ़ की फेमस डिश है। लेकिन धीरे धीरे इसका प्रचलन भरता में बढ़ता जा रहा है। बोरे बासी को तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए सिर्फ आपको रात के बचे हुए चावल को पानी में भिंगोकर रखना है। इसके बाद सुबह इसका सेवन आप प्याज, अचार, चटनी, दही और भजिया के साथ कर सकते है। यह हल्का भोजन गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही शरीर को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। तो चलिए जानते है बोरे बासी खाने के फायदों के बारे में ,,,
बोरे बासी खाने के फायदे
-बोरे-बासी में पानी की भरपूर मात्रा होती है। गर्मी के दिनों में इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है। साथ ही इसे खाने से लू भी नहीं लगती है।
-बासी का सेवन किया जाए तो पथरी की समस्या होने से भी बचा जा सकता है। चेहरे में ताजगी, शरीर में स्फूर्ति रहती है।
- ये उच्च रक्तचाप नियंत्रित करता है, पाचन क्रिया में मदद मिलती है. गैस या कब्ज की समस्या वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद है.
- बासी खाने से मोटापे की समस्या दूर होती है।
- बोरे बासी में कार्बाेहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिंस, मुख्य रूप से विटामिन बी-12, खनिज लवण जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
-ताजे बने चावल (भात) की अपेक्षा इसमें करीब 60 फीसदी कैलोरी ज्यादा होती है।