होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Beetroot Benefits: स्किन से लेकर सेहत के लिए बहुत गुणकारी है चुकंदर, आज ही डाइट में करें शामिल, हैरान कर देंगे फायदे

Beetroot Benefits: स्किन से लेकर सेहत के लिए बहुत गुणकारी है चुकंदर, आज ही डाइट में करें शामिल, हैरान कर देंगे फायदे

Chukandar Benefits:  चुकंदर एक ऐसा फल है। जिसके अंदर कई फायदे होते है। इसके सेवन से ना सिर्फ सेहत बल्कि ख़ूबसूरती भी निखरती है। चुकंदर में नाइट्रेट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, बीटालेन, विटामिन सी, फोलिक एसिड और पोटैशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर, एनर्जी, पाचन, त्वचा और हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचाता है। साथ ही आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

चुकंदर आयरन का अच्छा सोर्स हैं. चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देने का काम करते हैं। तो चलिए जानते है चुकंदर के अंदर छुपे फायदों के बारे  में ,,, ,,, 

इम्युनिटी बढ़ाता है

चुकंदर में मौजूद विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को इम्प्रूव करते जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है.

खून बढ़ाने में करे मदद 

चुकंदर में आयरन और फोलेट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है. एनीमिया (anemia) के मरीजों के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि, चुकंदर खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या में बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

दिल को हेल्दी रखता है

चुकंदर में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

हड्डियों

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है चुकंदर का सेवन. चुकंदर में मौजूद आसबोरोन, कॉपर, मैग्नीशियम हमारे शरीर की हड्डियों को विकसित करने में मदद करता है. इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. 

वजन घटाने

वजन घटाने में कारगर है चुकंदर. मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है चुकंदर का सेवन. चुकंदर में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है. 

दिमाग

चुकंदर को दिमाग की सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड फ्लो को सपोर्ट करके एजिंग पर पड़ने वाले प्राकृतिक प्रभाव और ब्रेन फंक्शन को भी दुरुस्त करने में मदद कर सकता है. 

आंखों

आंखों के लिए फायदेमंद है चुकंदर का सेवन, चुकंदर में बीटा-कार्टेन पाया जाता है जो विटामिन 'ए' का एक रूप होता है. विटामिन 'ए' हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. 


संबंधित समाचार