होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BCCI ने बेटियों के लिए खोली तिजोरी, भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर दिया इतने करोड़ रुपए का इनाम....

BCCI ने बेटियों के लिए खोली तिजोरी, भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर दिया इतने करोड़ रुपए का इनाम....

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रच दिया। दरअसल टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बन गई है । ये मैचा मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला गया है। इस ऐतिहासिक जीत का पूरे देश में जश्न छाया हुआ है।  साथ ही पूरा देश खुशी से झूम रहा है। बेटियों को शानदार जीत के लिए आमजन से लेकर खास तक बधाई दे रहा है। 

बीसीसीआई सचिव ने इनाम की घोषणा:

वहीं टीम इंडिया की बेटियों को सलाम करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट का यह स्वर्णिम पल है। बेटियों ने जज़्बे और  मेहनत से पूरे टीम स्पिरिट से देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।”

आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को देगी प्रेरणा:

इस जीत की तुलना आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने 1983 की पुरुष टीम की विश्व कप विजय से की है, उन्होंने कहा कि, “ महिला क्रिकेट ने आज वही कर दिखाया जो कपिल देव की टीम ने 1983 में किया था। यह जीत आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरणा देगी।”

इन खिलाड़ी ने रखी भारत के जीत की नींव:
 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा ने 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए और 5 विकेट भी झटके। दोनों खिलाड़ी ने भारतीय टीम की जीत की नींव रखी। स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया और शेफाली के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दी।

दीप्ति और शेफाली की शानदार बल्लेबाजी:

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई। लौरा वोल्वार्ड्ट ने शतक (101 रन) ठोका। अमनजोत ने लौरा का शानदार कैच लपककर भारत की जीत पक्की कर दी। दीप्ति और शेफाली की शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के चलते भारत पहली बार विश्व चैंपियन बन गया।


संबंधित समाचार