होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOM Recruitment 2025: इस सरकारी बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से लेकर योग्यता की यह है पूरी डिटेल

BOM Recruitment 2025: इस सरकारी बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से लेकर योग्यता की यह है पूरी डिटेल

Bank Of Maharashtra Recruitment 2025:  बैंकिंग सेक्टर  में नौकरी करने का गोल्डन चांस, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते है वे ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर फटाफट अप्लाई करें। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गए है। यह भर्ती कुल 350 पदों पर की जाएगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इस भर्ती के माध्यम से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डिजिटल बैंकिंग/आईटी सिक्योरिटी/आईएस ऑडिट/सीआईएसओ सेल/ ट्रेजरी/इंटरनेशनल बिजनेस/लीगल/क्रेडिट समेत विभिन्न डिपार्टमेंट में नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता क्या चाहिए?

सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। डिप्टी जनरल मैनेजर आईटी स्केल (VI) के लिए बी.टेक/बी.ई कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/एमसीए आदि किया हो और 12 साल काम का अनुभव होना चाहिए। चीफ मैनेजर (डाटा प्रोटेक्शन) के लिए ग्रेजुएशन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन/ लॉ/ डाटा प्रोटेक्शन/डाटा प्राइवेसी की डिग्री 8 साल के अनुभव भी होना चाहिए। सीनियर मैनेजर के लिए बैचलर डिग्री लॉ में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा 5 साल का अनुभव होना भी जरूरी है। पोस्टवाइज डिटेल एलिजिबिलिटी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन 

नोटिफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू या डिस्कशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को अनुभव और योग्यता के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू या डिस्कशन में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। बैंक परीक्षा भी आयोजित कर सकता है। इंटरव्यू 100 अंक का होगा, जिसमें से उम्मीदवारों को 50 अंक प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क

  • अनाक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी- 1180
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी- 118

इतनी मिलेगी सैलरी 

  • एसओ स्केल-2 – 64,880 रुपये से लेकर 93,960 रुपये
  • एसओ स्केल-3- 50,920 रुपये से 10,5280 रुपये
  • एसओ स्केल- 102, 300  रुपये से लेकर 120, 940 रुपये
  • एसओ स्केल-5- 120,940 रुपये से लेकर 135,020 रुपये
  • स्केल 6- 1,40,500 रुपये से लेकर 156,500 रुपये

संबंधित समाचार