होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOI Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी, 5 जनवरी लास्ट डेट

BOI Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी, 5 जनवरी लास्ट डेट

BOI Recruitment 2025:  बैंक में अगर आप भी नौकरी करने की इच्छा रखते है, तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर के 514 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 20 दिसंबर से शुरू हो गए है और 5 जनवरी 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया की यह नई भर्ती GBO स्ट्रीम के लिए है। इसमें उम्मीदवारों का चयन मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV के लिए किया जाएगा।

पदों का विवरण

एसएमजीएस-IV स्तर पर 36 पद
एमएमजीएस-III स्तर पर 60 पद
एमएमजीएस-II स्तर पर 418 पद

आयु सीमा:

क्रेडिट ऑफिसर एमएमजीएस-II के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष, एमएमजीएस-III के लिए न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष, तथा एसएमजीएस-IV के लिए न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

फीस 

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग : 175 रुपए
  • सामान्य/ अन्य कैटेगरी : 850 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी : 

चयनित उम्मीदवार को Rs. 64,820 से 120,940 के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

एमएमजीएस-II को 64,820-93,960,

एमएमजीएस-III 85,920-1,05,280 

एसएमजीएस-IV 1,02,300-1,20,940 के बीच वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

 


संबंधित समाचार