होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार; 3 की तलाश जारी

बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार; 3 की तलाश जारी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने प्रयागराज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

प्रयागराज से दबोचा गया पहला आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश राठिया के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

वारदात ने मचा दी थी सनसनी

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की चार आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पहले चौकीदार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। फिर गला दबाकर और मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

तीनों फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में दबिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन हत्या के समय वे सभी बालिग हो चुके थे। इसी वजह से उन्हें बाल संप्रेषण गृह की 'प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट' में रखा गया था।

फिलहाल पुलिस की विशेष टीमें फरार तीन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी ने भरोसा जताया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


संबंधित समाचार