होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : होटल के कमरे में मुस्लिम युवक के साथ मिली हिंदू युवती, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, मुँह में पोता गोबर लगाई स्याही

BHOPAL NEWS : होटल के कमरे में मुस्लिम युवक के साथ मिली हिंदू युवती, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, मुँह में पोता गोबर लगाई स्याही

 भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल के कमरे में पकड़ा। दोनों युवक युवती गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गौतम नगर के प्राईड इन होटल में ठहरे हुए थे। जिसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट कर उसके मुंह पर गोबर-स्याही पोती। जिसका वीडियो सोशल में जमकर वायरल हो रहा है। 

"लव जिहाद’ की आशंका

मामला भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए हिंदू युवती और मुस्लिम युवक को होटल के कमरे में पकड़ा और युवक को बाहर निकालकर उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। 

युवक पर आपराधिक मामले पहले से दर्ज 

पुलिस ने युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान के रूप में की है। जिसके खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। तो वही युवती अयोध्या नगर क्षेत्र की रहने वाली है। जो की पिछले 5 साल से युवक के साथ  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है. दोनों पक्ष की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं होने के चलते पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार