होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Health Tips: मानसून में भूलकर भी न करें इन सब्जियां का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान, बनाकर रखें दूरी

Health Tips: मानसून में भूलकर भी न करें इन सब्जियां का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान, बनाकर रखें दूरी

Monsoon Diet Tips: बरसात के मौसम में अगर खाने-पीने की चीजों को सोच समझकर नहीं खाया गया तो इंफेक्शन होने का डर रहता है। कई ऐसी सब्जियां हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं लेकिन बरसात के मौसम में डॉक्टर इन सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद छोटे छोटे कीड़े आपको इंफेक्शन दे सकते हैं। जिससे आपको फूड पॉयजनिंग, उल्टी - दस्त सही कई तरह की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी बारिश में हेल्थी रहना चाहते है तो भूलकर भी इन सब्जियों का सेवन न करें और हल्का खाना ही खाए। तो चलिए जानते है उन सब्जियों के बारे में ,,,

इन सब्जियां मॉनसून में खाने से करें परहेज

= फूलगोभी में नमी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मानसून में फूलगोभी से परहेज करने का मुख्य कारण यह है कि इसमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक यौगिक होते हैं जो एलर्जी या इसके प्रति संवेदनशील लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। इन रासायनिक यौगिकों से बचने का सबसे अच्छा तरीका इन्हें बिल्कुल न खाना है।

= बरसात के मौसम में खासतौर से पत्तेदार सब्जियों को खाने से परहेज करने के लिए कहा जाता है. इसकी एक बड़ी वजह है कि पत्तेदार सब्जियों में इस मौसम में कई तरह के कीड़े और जीवाणु पनपते हैं जो सेहत को बिगाड़ सकते हैं. पालक और पत्ता गोभी ऐसी ही सब्जियां हैं जिन्हें मॉनसून में ना खाने की सलाह दी जाती है. 

= बैंगन का सेवन करने से भी मॉनसून में परहेज करने के लिए कहा जाता है. बैंगन में कई तरह के केमिकल्स जैसे अल्कालोइड्स होते हैं जो मॉनसून में एलर्जिक रिएक्शन का कारण बनते हैं. 

= इसमें कोई शक नहीं है कि शिमला स्वादिष्ट और विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। लेकिन यह मानसून में दिक्कत दे सकती है। इनमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक रसायन होते हैं जो काटने या चबाने पर आइसोथियोसाइनेट्स में टूट जाते हैं। कच्चा या पकाकर खाने पर ये रसायन मतली, उल्टी, दस्त और सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती है।

क्या करें

हरी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर और पका कर ही खाएं. पालक,सरसों, चौलाई, लेट्यूस, मेथी, पत्तागोभी, धनिया पत्ती आदि पत्तेदार सब्जियों की पत्तियों में कीड़े, धूल-मिट्टी, परजीवियों के अंडे आसानी से चिपक सकते हैं. बहते पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह से हरी पत्तेदार सब्जियों को धोएं. नमक, सिरका, बेकिंग सोडा को पानी में डालकर सब्जियों को 15-20 मिनट भिगोकर रखें फिर सेवन करें.


संबंधित समाचार