होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM केजरीवाल के घर पर हमला, बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर AAP का गंभीर आरोप

CM केजरीवाल के घर पर हमला, बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर AAP का गंभीर आरोप

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी और बीजेपी पर हमले का आरोप लगया है। दिल्ली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है। बीजेपी पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सीएम केजरीवाल के घर पर हमला किया है और बीजेपी के साथ दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया है। आप ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि पंजाब में आप की जीत से बीजेपी बौखलाई हुई है। आप पार्टी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सीएम पर हमला किया है। बीजेपी सीएम केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।


संबंधित समाचार