होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Breaking news : विधानसभा में बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर किया विरोध प्रदर्शन, अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित

Breaking news : विधानसभा में बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर किया विरोध प्रदर्शन, अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 10 दिन चलने के बाद आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। कार्यवाही के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाएं। 

बीजेपी ने मेरे ऊपर झूठी एफआईआर की है - बाबू जंडेल

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 10वे दिन सदन के बाहर अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला। जहां कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल उल्टे होकर सरकार के  खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। बाबू जंडेल का कहना है कि बीजेपी ने मेरे ऊपर झूठी एफआईआर की है। मेरे ऊपर झूठे मुकदमे कर सरकार मुझे डराने का प्रयास कर रही है। लेकिन में नहीं डरूंगा। 

मैं सरकार से नहीं डरने वाला - बाबू जंडेल

विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि उन्होंने केवल एक समारोह में पटाखा चलाया था, लेकिन उनके खिलाफ बंदूक चलाने का केस दर्ज कर दिया गया। उनका दावा है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं सरकार से नहीं डरने वाला, सच के लिए लड़ता रहूंगा।”

62 घंटे तक चली व‍िधानसभा की कार्यवाही

16 फरवरी से मध्य प्रदेश में शुरू हुआ बजट सत्र करीब 10 दिनों तक चला। जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण पेश किए गए। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर गर्मागर्म बहस देखने को मिली। इतना ही नहीं इस दौरान विभिन्न विभागों के बजट पर विस्तार से भी चर्चा की गई। इस बजट सत्र की कार्यवाही कुल 62 घंटे तक चली। जिसके बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। वैसे मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा बजट सत्र 6 मार्च तक चलना था। 
 


 


संबंधित समाचार