मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल 2026 का दिन बेहद दुखद रहा, जब सुरों की मल्लिका Asha Bhosle ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से ही फैंस, सेलेब्रिटीज और संगीत प्रेमी लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आज होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार आज (13 अप्रैल, सोमवार) को मुंबई के Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ बिल्डिंग में रखा गया है, जहां आम जनता के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे, मुंबई हैं फैंस और इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
परिवार की अपील
आशा भोसले के बेटे आनंद ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम दर्शन के लिए घर आ सकते हैं, लेकिन श्मशान घाट पर अधिक भीड़ न करें, क्योंकि वहां सुरक्षा और व्यवस्था की चुनौती हो सकती है।
हमेशा जिंदा रहेंगी अपने गीतों में
आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और उनके हजारों सुपरहिट गाने हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि, एक्ट्रेस से हुई बड़ी गलती
सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Athiya Shetty एक गलती को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने श्रद्धांजलि पोस्ट में गलती से Lata Mangeshkar की तस्वीर शेयर कर दी, जिसे बाद में सुधार लिया गया। हालांकि इस गलती को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी, लेकिन उनकी आवाज और उनका संगीत हमेशा अमर रहेगा।