होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांकेर से लापता सेना और ITBP जवान: झांसी–गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जुड़े सुराग, परिजन परेशान

कांकेर से लापता सेना और ITBP जवान: झांसी–गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जुड़े सुराग, परिजन परेशान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय सेना का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, जवान तोषण कुमार दर्रा (35 वर्ष) 11 फरवरी के बाद से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

झांसी रेलवे स्टेशन से हुई थी आखिरी बातचीत

परिजनों के मुताबिक, तोषण कुमार दर्रा 2012 से सेना में कार्यरत हैं और उनकी पोस्टिंग पहले असम में रही है। वे कांकेर जिले के चिनौरी गांव के निवासी हैं और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे।
11 फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन से जवान की परिजनों से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उन्होंने अपनी बटालियन में ज्वाइनिंग भी नहीं दी।

पुलिस जांच में जुटी, परिजन बेहाल

जवान के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फिलहाल जांच जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

13 दिन से लापता ITBP जवान का भी मामला

इसी तरह का एक और मामला 20 फरवरी को सामने आया था। कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र के रहने वाले आईटीबीपी जवान विनोद कुमार गोटी उत्तर प्रदेश से लापता हो गए हैं।
वे 7 फरवरी को लुधियाना से छुट्टी लेकर अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन 13 दिन बीतने के बावजूद वे घर नहीं पहुंचे।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिला सामान, जवान अब भी लापता

रेलवे पुलिस को जवान का सामान गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिला है। जब परिजन लगातार फोन कर रहे थे, तब अचानक जवान के मोबाइल पर रिंग गई, जिसे गोरखपुर रेलवे पुलिस ने उठाया और स्टेशन पर सामान मिलने की जानकारी दी।
परिजन गोरखपुर भी पहुंचे, लेकिन जवान का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

घर लौटने की बात कहकर हुआ था संपर्क

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे विनोद गोटी ने परिजनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे रायपुर पहुंचेंगे और वहां से परिजन उन्हें लेने आएं। इसके बाद अगली सुबह से उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा।

प्रशासन से परिजनों की अपील

दोनों जवानों के लापता होने से उनके परिवार गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से जल्द से जल्द जवानों को सुरक्षित तलाशने की अपील की है।

 

 


संबंधित समाचार