होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह, कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस देख भावुक हुए फैंस...

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह, कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस देख भावुक हुए फैंस...

कोलकाता। मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद पहली बार स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देकर फैंस को भावुक कर दिया। कोलकाता में हुए इस खास कॉन्सर्ट में उनके साथ प्रसिद्ध सितार वादक अनुष्का शंकर भी मौजूद थीं। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर परफॉर्मेंस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्टेज पर पहुंचे तो फैंस हुए क्रेजी:

जैसे ही अनुष्का शंकर ने अरिजीत सिंह को स्टेज पर आमंत्रित किया, दर्शकों की जोरदार चीख-पुकार से पूरा हॉल गूंज उठा। स्टेज पर आते ही अरिजीत ने भावुक अंदाज़ में कहा, “मैं नर्वस हूं… मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया।” इसके बाद अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर और प्रसिद्ध तालवादक बिक्रम घोष ने मिलकर बंगाली गीत ‘माया भोरा राती’ प्रस्तुत किया। यह गीत मूल रूप से लक्ष्मी शंकर द्वारा गाया गया था और इसे महान सितार वादक पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। परफॉर्मेंस के बाद अरिजीत ने बताया कि वह हाल ही में अनुष्का शंकर के घर गए थे, जहां दोनों ने साथ मिलकर एक नया गीत भी कंपोज किया।

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए फैंस:

अरिजीत की वापसी ने इंटरनेट पर भावनाओं की लहर पैदा कर दी। एक यूजर ने लिखा, “मैं खुश भी हूं और दिल टूट भी गया है।” दूसरे ने कहा, “लगता है जैसे बहुत समय बाद अरिजीत की आवाज सुन रही हूं।” कई फैंस ने माना कि इस परफॉर्मेंस ने रोंगटे खड़े कर दिए।

नया भक्ति गीत ‘ओ शिव मेरे’ भी रिलीज:

लाइव परफॉर्मेंस के साथ-साथ अरिजीत सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया भक्ति गीत ‘ओ शिव मेरे’ भी रिलीज किया है। शिव भक्ति से भरपूर इस गीत को मंदीप पंघल ने कंपोज किया है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

27 जनवरी को किया था प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान:

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह संगीत नहीं छोड़ रहे, बल्कि अब इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करेंगे। उनके मुताबिक यह फैसला किसी एक घटना का परिणाम नहीं, बल्कि कई कारणों से लिया गया निजी निर्णय है। उन्होंने कहा था कि वह नए तरह के संगीत को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और उभरते कलाकारों से प्रेरणा लेना चाहते हैं।


संबंधित समाचार