AIIMS JOB 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ने का युवाओं के लिए शानदार मौका, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 26 फरवरी तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने में इच्छुक है वो फटाफट मौके का लाभ उठाए। यह भर्ती एम्स दिल्ली में होगी।
ये होनी चाहिए योग्यता
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की पढ़ाई पूरी होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार का नर्सिंग काउंसिल में ग्रेड-ए के रूप में पंजीकरण के साथ एक साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
आयु सिमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट दी जाएगी।
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये से 26,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के ज्ञान, अनुभव और काम करने की क्षमता को परखा जाएगा।
कहां और कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना रिज्यूमे ईमेल के माध्यम से भेजना होगा. उम्मीदवार अपना रिज्यूमे शाम 5 बजे से पहले jobrecruitmentaiims@gmail.com पर भेज सकते हैं।