होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MPPSC: Assistant Professor बनने का आखिरी मौका, कल आवेदन की अंतिम तिथि, यहां देखें पूरी डेटल

MPPSC: Assistant Professor बनने का आखिरी मौका, कल आवेदन की अंतिम तिथि, यहां देखें पूरी डेटल

भोपाल :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा के तीसरे चरण के तहत 674 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वो तुरंत मौके का लाभ उठाए। आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से सुविकर किए जाएंगे। जिसके लिए  कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है। 

 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसमें कुछ विषयों के पदों को अद्यतन किया गया है। आयोग द्वारा 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को दो सत्रों में पूर्ण कराया जाएगा। प्रथम सत्र में सुबह 10 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, वहीं दोपहर 1 से 4 बजे तक संबंधित विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 90 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा समाप्ति के 7 दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती 

इस भर्ती में फीजिक्स में 120, कम्प्यूटर साइंस में 29, गणित में 107, जूलॉजी में 119, बॉटनी में 125, केमेस्ट्री में 116 और हिस्ट्री में 58 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और साथ ही नेट (NET) या मध्य प्रदेश सेट (SET) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट/सेट से छूट दी गई है।

आयु सीमा:

न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान:

7वें वेतन आयोग के अकादमिक लेवल-10 के तहत ₹57,700 प्रति माह आधार वेतन।


संबंधित समाचार