बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। लाश बैतूल नागपुर फोरलेन पर मिला । जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही रतलाम में चलती कार में आग लगाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई
पहली घटना बैतूल की है। जहां बैतूल नागपुर फोरलेन पर अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से हड़कप मच गया है। पुलिस जहां मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। तो वही घटना से इलाके में हड़कप मच गया है।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी
बताया जा रहा है कि शव फोरलेन के बाजु मे एक बड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
चलती कार में लगी आग
दूसरी घटना रतलाम की है। जहां दिल्ली--मुंबई एक्सप्रेसवे ऐटलेन पर हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। दरअसल, एक कार देर रात मेघनगर से रतलाम आ रही थी। तभी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कार में आग लग गई और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता पुत्री घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।