भोपाल : भारत में एक बार फिर अमूल कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। यह बढ़ोतरी 2 रूपए की गई है। जिसके चलते अब अमूल के 1 लीटर का दूध 55 रुपये की जगह 57 रुपये में मिलेगा। यह बढ़ोतरी कंपनी ने बढ़ते मंगाई को देखते हुए की है।
इस वजह से बढ़ाई कीमत
कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के कारण दूध के दामों में इजाफा किया गया है, ताकि दूध उत्पादित करने वाले किसानों और डेयरी पर इसका असर न पड़े। नई दरें कल यानी 14 मई से देशभर में लागू कर दी जाएगी।
कंपनी ने पहले भी बढ़ाये है दूध के दाम
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। इसके पहले भी कंपनी ने साल 2024 और 2025 में भी 2 रूपए दूध के दाम बढ़ाए थे। पेट्रोल- डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के बीच में दूध की कीमत बढ़ने से न सिर्फ आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बल्कि आम जनता की कमर भी टूट गई है।
कल से इतने रुपये में मिलेगा दूध
- अमूल ताजा 1 लीटर दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये
- अमूल टी स्पेशल 1 लीटर दूध की कीमत 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये
- भैंस का दूध 500ML दूध की कीमत 37 रुपये से बढ़कर 39 रुपये
- अमूल गोल्ड की कीमत 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
- अमूल शक्ति की 500ml दूध की कीमत 34 रुपये से 35 रुपये हो जाएगी.