होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमूल ने दीवाली से पहले दिया महंगाई का झटका, घी ₹50 और मक्खन ₹15 तक महंगा

अमूल ने दीवाली से पहले दिया महंगाई का झटका, घी ₹50 और मक्खन ₹15 तक महंगा

दीवाली से पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और असर पड़ने वाला है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने अपने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। त्योहारों के दौरान मिठाई और पकवान बनाने के लिए घी-मक्खन की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

अमूल ने अपने अलग-अलग पैक की कीमतों में बदलाव किया है। नई दरों के मुताबिक, एक किलो घी के कार्टन की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 500 ग्राम मक्खन का पैक 15 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावा 500 ग्राम घी के पाउच और 100 ग्राम मक्खन के पैक के दाम भी बढ़ाए गए हैं।

देखिए अब कितने में मिलेगा अमूल घी और मक्खन

प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमत
घी, 1 किलो कार्टन₹630₹680
घी, 500 ग्राम पाउच₹325₹345
मक्खन, 100 ग्राम पैक₹63₹66
मक्खन, 500 ग्राम पैक₹310₹325

आखिर क्यों बढ़े अमूल के दाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की मांग बढ़ने के बीच कंपनी ने कीमतों में बदलाव किया है। बाजार में गाय के घी समेत कुछ डेयरी उत्पादों की कम उपलब्धता की खबरें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मिलावटी घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद ब्रांडेड डेयरी उत्पादों की मांग में इजाफा हुआ है।

अमूल से जुड़े एक सहकारी क्षेत्र के पदाधिकारी के हवाले से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले छह महीनों में गुजरात और राजस्थान में करीब 2 लाख किलोग्राम संदिग्ध नकली घी जब्त किया गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं का रुझान ब्रांडेड घी की ओर बढ़ा, जिससे मांग और सप्लाई के बीच दबाव बना।

सितंबर 2025 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 में डेयरी उत्पादों पर GST दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बाद अमूल ने कई उत्पादों की कीमतों में कटौती की थी। अब लंबे अंतराल के बाद घी और मक्खन के दाम बढ़ाए गए हैं।

त्योहारी सीजन में जब घरों में मिठाइयां, नमकीन और कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं, तब घी और मक्खन की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में अमूल की नई कीमतें त्योहार से पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों का बजट बिगाड़ सकती हैं।


संबंधित समाचार