होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOLLYWOOD NEWS : फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद आलिया की माँ और सास करेंगे आलिया भट्ट का बेबी शॉवर होस्ट

BOLLYWOOD NEWS : फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद आलिया की माँ और सास करेंगे आलिया भट्ट का बेबी शॉवर होस्ट

MUMBAIआलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर की मुलाकात 2017 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। दोनों ने पांच साल तक  एक दुसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। बॉलीवुड के  इस कपल ने पहली बार सोनम कपूर की शादी में साथ में अपीयरेंस दी थी। रणबीर अपनी कजिन की शादी में आलिया भट्‌ट के साथ पहुंचे थे। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी चर्चा में हैं। और वह इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलताको एन्जॉय कर रही हैं।   

आलिया भट्ट ने कुछ महीने पहले हि अपनी प्रेग्नेंसी की बात कही थी। और अब वो अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे यानी की फाइनल सेमेस्टर में हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान और उनकी सास नीतू कपूर आलिया के लिए एक बेबी शॉवर होस्ट करेंगी।  इस बेबी शॉवर में सिर्फ लडकिया ही शामिल हो पाएंगी।  इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग यानी की बचपन के दोस्तों का आना कंफर्म है। बेबी शॉवर मुंबई के बांद्रा में होगा। बता दें, पिछले महीने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपना बेबीमून सेलिब्रेट करने के लिए इटली गए थे।

     


संबंधित समाचार