होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AIIMS Vacancy 2026: एम्स में फैकल्टी के 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, 4 मई अंतिम तिथि

AIIMS Vacancy 2026: एम्स में फैकल्टी के 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, 4 मई अंतिम तिथि

खुशख़बरी ! एम्स पटना में फैकल्टी के 86 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसके लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू हो गए है और 04 मई 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो तुरंत आधिकारिक साइट aiimspatna.edu.in पर विजिट कर अप्लाई करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है। 

कुल पद: 86

पदों का विवरण

  • ​प्रोफेसर के लिए 31 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर के लिए 16 पद
  • असोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद शामिल हैं

आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 4 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी

चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,01,500 से 2,20,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन शुल्क 

जनरल/ओबीसी - 2,000 रुपए

एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए - 1200 रुपए 

 


संबंधित समाचार