होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

वनडे में एडन मार्करम ने खेली तूफानी पारी: सोनी बेकर ने दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड...

वनडे में एडन मार्करम ने खेली तूफानी पारी: सोनी बेकर ने दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड...

England vs South Africa: 1st ODI मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में पहले एकदिवसीय मैच में खेलने का अवसर दिया। बेकर ने इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर किया है। दरअसल  वनडे डेब्यू पर इंग्लैंड की ओर से अपने डेब्यू मैच में बेकर ने सात ओवरों में 76 रन दे दिया है. इसके पहले लियाम डॉसन ने (70 रन) का रिकॉर्ड 2016 में बनाया था, वहीं दूसरी ओर तूफानी 86 रनों की एकतरफा पारी खेलकर साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने इस मैच का रुखबना दिया और सीरीज में टीम को बढ़त दिलाई।

ऐसा रहा मैच:

इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की है। शुरुआत ही मेजबान टीम की बेहद खराब रही और 131 रन पर पूरी टीम सिर्फ सिमट गई। अनुभवी बल्लेबाज बेन डकेट (5) पर और जो रूट (14) फ्लॉप रहे। हालांकि जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों में 54 रन बनाए और10 चौके मारे, लेकिन इस दौरान  कोई और बल्लेबाज उनकी सहायता नहीं कर सके। वहीं अगर हम  साउथ अफ्रीका की बात करें तो इनके टीम से गेंदबाजी में  वियान मुल्डर ने तीन और केशव महाराज ने चार विकेट झटके हैं। लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज  सटीक लाइन-लेंथ और स्पिन का सामना करने में वह पूरी तरह नाकाम हो गए।

इस टीम ने जीता मैच:

साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20.5 ओवर में लगभग 132 रन बनाया और ये मैच जीत गए। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने 55 गेंदों में (13 चौके, 2 छक्के) के साथ  86 रन बनाकर इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी । उनके साथ रयान रिकेल्टन ने भी अपने नाबाद 31 रन बनाए, जिससे इन  दोनों ने ही साझेदारी कर 121 रनों की पहले विकेट की पारी खेली और इस मुकाबले दसे  इंग्लैंड को पूरा तरह से बाहर ही कर दिया। वहीं अब साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ  वनडे सीरीज में 1-0 की तीन मैचों में बढ़त बना ली है। इसका अगला मुकाबला लंदन में 4 सितंबर को खेली जाएगी।


संबंधित समाचार