चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग से बुधवार को अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने की घोषणा की है। जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों के भीतर इस टूर्नामेंट के साथ उनके 16 साल लंबे जुड़ाव का अंत हो गया।अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की। रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से रिटायर होने का फैसला किया है। टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे अश्विन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का उनका सफर आज से शुरू हो रहा है।
दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे अश्विन:
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 दिसंबर 2024 को गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, इस बीच आईपीएल में खेलते रहने उन्होंने बात की थी। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेले थे, जहां उन्होंने 9 मैचों में 33 रन बनाए 7 विकेट लिए थे। सीएसके के संघर्ष के बीच 2025 में अश्विन अन्य विवादों से घिर गए थे, उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर हाल में ही कुछ टिप्पणी की थी, जिसमें अश्विन ने कहा कि, अधिक पैसे दिए गए थे, हालांकि उन्होंने इस मामले में बाद में सफाई दी थी।
अश्विन बोले- हर अंत एक नई शुरुआत:
'एक्स' पर ट्विट करते हुए अश्विन ने लिखा, हर अंत के साथ ही एक नई शुरुआत जरुर होती है। मेरा समय आज आईपीएल क्रिकेटर के रूप में समाप्त हो रहा है। लेकिन मेरा समय आज से विभिन्न लीग में खेल की खोज करने में शुरू हो रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी फ्रेंचाइजी को वर्षों से मिलीरिश्तों और शानदार वादों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बीसीसीआई और आईपीएल को उन चीजों के लिए जो उन्होंने अब तक मुझे दीं है। आगे जो भी मेरे सामने है उसका पूरा फायदा उठाने और पूरा आनंद लेने के लिए भी उत्सुक हूं।' सोशल मीडिया पर अश्विन की पोस्ट में सुपरकिंग्स ने भावुक सराहना की है।
अश्विन का आईपीएल कॅरियर:
ऑफ स्पिनर अश्विन 38 साल के हैं, उन्होंने अपने करियर में अब तक लगभग 221 आईपीएल मैचों में 187 विकेट लिया। उनकी बेस्ट गेंदबाजी 4/34 और इकोनॉमी रेट 7.20 रही है। इसके अलावा उन्होंने 98 पारियों में 833 रन बनाया है। उच्चतम स्कोर 50 रहा। अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग में 5 टीमों के लिए चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे। उन्होंने टूर्नामेंट में पंजाब की कप्तानी भी की थी।