होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गदर 2 एक्ट्रेस सिमरत कौर पहुंची उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गदर 2 एक्ट्रेस सिमरत कौर पहुंची उज्जैन, महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन : बाबा महाकाल के दर पर आए दिन दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। वीआईपी, वीवीआईपी, नेता से लेकर सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकार आए दिन बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते है। इसी कड़ी में आज एक्ट्रेस सिमरत कौर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और विधि विधान से पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया। 

नंदी हाल में बैठकर लगाया ध्यान

बता दें कि मंगलवार दोपहर अचानक  'गदर 2′ एक्ट्रेस सिमरत कौर उज्जैन पहुंची और नंदी हाल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। पूजा के बाद एक्ट्रेस को मंदिर समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। सिमरत Gadar 2 और “बंगाल फाइल्स” में काम कर चुकी है। 

महाकाल के दर्शन उनके जीवन का खास पल

इधर, दर्शन के बाद मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि महाकाल के दर्शन उनके जीवन का खास पल बताया। इस दौरान अभिनेत्री ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी और सुचारु हैं। सिमरत  तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती है। उन्होंने 2017 में फिल्म प्रेमथो मी कार्तिक से पदार्पण किया।


संबंधित समाचार