होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nimrat Kaur birthday special : 44 साल की हुई एक्ट्रेस निम्रत कौर, लंबे स्ट्रगल के बाद मिली सफलता, आज है करोड़ों की मालकिन

Nimrat Kaur birthday special : 44 साल की हुई एक्ट्रेस निम्रत कौर, लंबे स्ट्रगल के बाद मिली सफलता, आज है करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निम्रत कौर आज पूरे 44 साल की हो गई है। निम्रत ने न सिर्फ फिल्मों में काम किया बल्कि उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म में भी अपना जलवा बिखेरा। निम्रत ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत में कई रिजेक्शन झेले। लेकिन आज एक्ट्रेस ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी है। एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान फिल्म 'द लंचबॉक्स' से मिली। जिसमे निम्रत ने एक हाउस वाइफ का किरदार निभाया था। 

फिल्म 'पेडलर्स' से रखा इंडस्ट्री में कदम 

एक्ट्रेस निम्रत कौर ने वैसे तो इंडस्ट्री में कदम फिल्म 'पेडलर्स' से रखा था। लेकिन इसके पहले एक्ट्रेस ने साल 2004 में एल्बम सॉन्ग "तेरा मेरा प्यार" और "ये क्या हुआ" गानों में बतौर लीड काम किया। इतना ही नहीं करियर की शुरुआत निम्रत ने प्रिंट मॉडलिंग से की और बाद में थिएटर में अभिनय किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने द फैमिली मैन', 'एयरलिफ्ट', 'स्काईफोर्स' और 'दसवीं' जैसे वेब सीरीज में काम कर दर्शकों का दिल जीता। 

आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं एक्ट्रेस निम्रत कौर

13 मार्च 1982 को राजस्थान के गांव में जन्मी एक्ट्रेस निम्रत कौर आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे लेकिन कश्मीर में हुए एक विद्रोह में कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप करके मौत के घाट उतार दिया था और उस वक्त निम्रत 12 साल की थी. अपने पिता को खोने का गम साथ लिए वह परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और फिर एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई। 

85-90 बार ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद मिला पहला काम 

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि काम की तलाश में रोज कई जगह भटकना पड़ता था और पहला काम 85-90 बार ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद मिला था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि काम नहीं होने के चलते वो अक्सर पीसीओ में जाकर मां को फोन करती थी और कभी-कभी घंटो फोन पर ही रोया करती थी। लेकिन लंबे स्ट्रगल के बाद उनके किस्मत के सितारे बदले। 

एक्ट्रेस के पास  9 करोड़ रुपये की संपत्ति

एक रिपोर्ट्स के अनुसार निम्रत के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति है. आपको बता दें कि निम्रत के पास नोएडा में अपना घर है. दरअसल, निम्रत मुंबई के बांद्रा में घर लेने का प्लान कर रही थी. लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उन्होंने घर लेने का इरादा रोक दिया था। 


संबंधित समाचार