होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एक्टर रणबीर कपूर ने मनाया '43वां जन्मदिन': वीडियो पोस्ट कर फैंस का जताया आभार, राहा ने खींचा ध्यान...  

एक्टर रणबीर कपूर ने मनाया '43वां जन्मदिन': वीडियो पोस्ट कर फैंस का जताया आभार, राहा ने खींचा ध्यान...  

Ranbir Kapoor birthday: बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने फैंस के लिए इस खास मौके पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में रणबीर ने अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को उनके प्यार, सपोर्ट और प्यार भरी बर्थडे विशेज के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद कहा। लेकिन इस वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर-आलिया की बेटी राहा की प्यारी सी आवाज सुनाई दीं। जिसने फैंस का दिल ही जीत लिया। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है, जिसमें रणबीर की लाडली राहा की छोटी-सी झलक दिखाई दे रही है। इस क्यूट मोमेंट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वीडियो पोस्ट कर कहा धन्यवाद: 

अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को धन्यवाद देते हुए वीडियो रिकॉर्ड की। उन्होंने कहा, "मैं इस खास मौके पर आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जन्मदिन पर मुझे जितना प्यार और शुभकामनाएं मिली हैं, उसके लिए दिल से धन्यवाद।" उन्होंने आगे कहा, "आज मैं 43 साल का हो गया हूं, और जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरी दाढ़ी में अब काफी सफेद बाल आ गए हैं , जो हर साल बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन मेरे दिल में बहुत सारा प्यार और शुक्रगुजारी है, अपने परिवार के लिए, दोस्तों के लिए, अपने काम के लिए और सबसे ज्यादा आप सब लोगों के लिए।" रणबीर ने आखिरी में कहा, "तो धन्यवाद मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए। आप लोग मेरे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए फिर से शुक्रिया।"

राहा ने खींचा ध्यान:

हालांकि रणबीर का यह वीडियो बहुत प्यारा था, लेकिन असली ध्यान उनकी बेटी राहा कपूर ने खींचा। वीडियो के पीछे (बैकग्राउंड) में राहा की आवाज सुनाई दी, जो अपनी मम्मी आलिया भट्ट से बात कर रही थीं। इसी दौरान वह “मामा” कहकर हल्की सी आवाज में चिल्ला भी पड़ीं। फैंस ने इस प्यारे पल को तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब बातें होने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "बैकग्राउंड में आलिया और राहा की आवाज आ रही है।"

बेटी की प्राइवेसी को लेकर गंभीर:
 
रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा की प्राइवेसी को लेकर हमेशा से गंभीर रहे हैं। कपल ने राहा की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है और पहले भी मीडिया और पैपराजी से अनुरोध किया है कि वे राहा की तस्वीरें न लें। खासकर करीना कपूर खान के घर हुए एक मामले के बाद। उन्होंने मीडिया से की गई अपील में कहा था कि यह कोई कानूनी आदेश नहीं है, बल्कि एक निजी अपील है जिससे उनकी बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।


संबंधित समाचार