होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Aamir Khan birthday special : 61 साल के हुए एक्टर आमिर खान, 38 साल में दी 22 हिट फिल्में, जानें कैसा रहा सफर

Aamir Khan birthday special : 61 साल के हुए एक्टर आमिर खान, 38 साल में दी 22 हिट फिल्में, जानें कैसा रहा सफर

मुंबई : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानि की एक्टर आमिर खान खान आज पूरे 61 साल के हो गए है। आमिर ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन कुछ ऐसी फिल्मे है जिनके किरदार ने आमिर को लोगों के दिलों में परमानेंट फिक्स कर दिया। 

38 साल में दी 22 हिट फिल्में 

आमिर को वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल हो चुके है। लेकिन इस दौरान उन्होने सिर्फ 22 हिट फिल्में दी। जिसमे गजनी (2008), 3 इडियट्स (2009), धूम 3 (2013), पीके (2014) और दंगल (2016) जैसी फिल्मे शामिल है। 

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की करियर की शुरुआत 

आमिर ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘यादों की बारात’ से की थी। लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में पहचान 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली। उस ज़माने में आमिर सबसे हैंडसम एक्टर में से एक थे। 

जन्म और परिवार

आमिर खान का जन्म मुंबई में 14 मार्च 1965 को हुआ था। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन था, जोकि एक फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी आमिर की फैमिली नहीं चाहती थी कि वह फिल्मों में आएं। आमिर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर है। जिन्हे पास करोड़ों की संपत्ति है। 


संबंधित समाचार