होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता...

टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता...

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में सोमवार को उन्हें भर्ती कराया गया है, और मंगलवार की रात से वह हॉस्पिटल में ही थे, और उनकी हेल्थ कंडीशन पर अपडेट का इंतजार कर रहा है। ऐसे में इस बीच बड़ा सवाल यह है कि अगर वो पूरी तरह  ठीक नही होते हैं तो संग नामीब‍िया में उनकी जगह 12 फरवरी को कौन लेगा।

अभिषेक की बिगड़ी तबियत:

टीम इंडिया को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पहला बड़ा झटका तब लगा, जब  घुटने की गंभीर चोट के कारण हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनके जांच के बाद पता चला कि दाएं घुटने में लेटरल मेनिस्कस इंजरी हुई है।जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद हर्षित ने ऑपरेशन करवाया, और अभी वह बैड रेस्ट पर हैं वहीं अब अस्पताल में  अभ‍िषेक के भर्ती होने से टीम इंड‍िया संकट पर आ गई है। अब सवाल ये है कि 12 फरवरी को अगर अभ‍िषेक नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम में कौन लेगा? वहीं दूसरी ओर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत को पाकिस्तान से भी मैच खेलना है। ऐसे में अगर उस मुकाबले से अभ‍िषेक हटते हैं तो टीम में कौन उनकी जगह आएगा।

नामीबिया मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका:

सूत्रों के अनुसार अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो ईशान किशन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को मिल सकती है। सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ओपनर के तौर पर शामिल किया गया था, हालांकि हालिया सीरीज में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा था। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर हो सकता है। दूसरी ओर, तेज शुरुआत की जिम्मेदारी ईशान किशन पर भी बढ़ जाएगी, जो फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

पेट के संक्रमण के कारण बिगड़ी तबीयत:

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द और संक्रमण से जूझ रहे थे। टीम डिनर के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह जल्दी लौट गए थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार तक उनका इलाज जारी रहा। टीम मैनेजमेंट लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है, और समस्या की वजह जानने के लिए जांच कर रहे हैं, और उनका आज डिस्चार्ज होगा की  नहीं, ये अभी तक साफ नहीं है। फिलहाल उनके लिए नामीबिया मैच खेलना मुश्किल है।

पाकिस्तान मैच से पहले फिटनेस पर सस्पेंस:

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। इस बड़े मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। अब नजर इस बात पर है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी रिकवरी कितनी जल्दी होती है और क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे।  

खिलाड़ी को पूरी तरह फिट देखना चाहती टीम मैनेजमेंट :

अभिषेक ने USA के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई में खाता भी नहीं खोला था और शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद मैदान पर वह नहीं उतरे और संजू सैमसन ने  फील्डिंग के दौरान उनकी जगह संभाली थी। फिलहाल भारतीय टीम के लिए नामीबिया मुकाबले से ज्यादा अहम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। दरअसल वहां की परिस्थितियां और पिच बिल्कुल अलग होंगी, ऐसे में अभिषेक को टीम मैनेजमेंट पूरी तरह फिट देखना चाहते है। मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक खिलाड़ी की एंड्योरेंस और स्टैमिना पर स्टमक इन्फेक्शन का असर पड़ता है. ऐसे में अभिषेक क्या शुक्रवार को यात्रा कर पाएंगे, और मैदान में रविवार को उतरने की स्थिति में होंगे के नहीं यह देखना अहम होगा। 


संबंधित समाचार