होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhindwara news: रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chhindwara news: रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रफ्तार का शिकार होने के चलते 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लोग रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रामपुर  से वाशरी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान झिरी घाट के खतरनाक मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान 

घटना छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट की है। जहां हादसे का शिकार होने के चलते रंजू उइके पिता सामा ऊईके (23) निवासी ब्रजपुरा निवासी , मोहन बट्टी पिता इतरलाल बट्टी (26) और उमेश धुर्वे पिता अंजन सिंह धुर्वे (23) की मौत हो गई।

परिवार में मातम पसरा

फ़िलहाल पुलिस ने केस  दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही मामले में आगे की जांच जारी है। वही तीनो की मौत के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। 


संबंधित समाचार