होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : रिलीज से पहले बढ़ी फिल्म Jolly LLB-3 की मुश्किलें, जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, इसलिए उठा विवाद

MP NEWS : रिलीज से पहले बढ़ी फिल्म Jolly LLB-3 की मुश्किलें, जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, इसलिए उठा विवाद

जबलपुर : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी तीन रिलीज से पहले विवादों को फस गई है। इस फिल्म के ट्रेलर और एक गाने को लेकर जबलपुर निवासी प्रांजल तिवारी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसमे उन्होंने वकील के पेशे और उसकी गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

एक गाने को लेकर उठा बवाल 

दायर याचिका में अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने कहा कि फिल्म के एक गाने में वकील (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) वकील की पोशाक (गाउन) पहनकर कोर्ट रूम में लड़कियों के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। जो वकील की ड्रेस का अपमान है। इतना ही नहीं, न्यायपालिका के न्यायाधीशों के लिए मामू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जो की आपत्तिजनक है। 

 9 सितंबर को होगी सुनवाई 

इस संबंध में याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार, प्रमुख सचिव गृह विभाग, सचिव सूचना एवं प्रसारण भारत सरकार नई दिल्ली और अध्यक्ष केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फिल्म के गाने पर आपत्ति दर्ज कराई है और इस गाने को फिल्म से अलग कराने का अनुरोध किया है। यह फिल्म 19 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है । जिस पर सुनवाई 9 सितंबर को होगी। 

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म

‘जॉली एलएलबी 3’ सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है और यह इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. इससे पहले आई दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.


संबंधित समाचार