होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

साल की शुरुआत में बड़ा ज्योतिषीय संयोग: मकर में बनेगी चतुर्ग्रही युति,  इन राशियों की खुलेगी किस्मत...

साल की शुरुआत में बड़ा ज्योतिषीय संयोग: मकर में बनेगी चतुर्ग्रही युति,  इन राशियों की खुलेगी किस्मत...

January 2026 Grah Gochar : साल की शुरुआत में बड़ा ज्योतिषीय संयोग साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। जनवरी महीने में एक साथ चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र सभी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे वहां चतुर्ग्रही युति का निर्माण होगा। यह दुर्लभ संयोग कर्म, अनुशासन, नेतृत्व और भौतिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

जनवरी 2026 में ग्रह गोचर की तारीखें:

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जनवरी 2026 में ग्रहों का गोचर इस प्रकार रहेगा:
13 जनवरी 2026 – शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश
14 जनवरी 2026 – सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर
16 जनवरी 2026 – मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश
17 जनवरी 2026 – बुध ग्रह मकर राशि में गोचर
17 जनवरी 2026 से मकर राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की संयुक्त युति बन जाएगी।

मकर राशि में चतुर्ग्रही युति का ज्योतिषीय महत्व:

मकर राशि शनि की राशि मानी जाती है, जो कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जब यहां चार प्रभावशाली ग्रह एक साथ आते हैं, तो यह योग करियर में स्थिरता, प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता, धन और संपत्ति में वृद्धि, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन जैसे सकारात्मक परिणाम दे सकता है। यह योग विशेष रूप से मेहनती और लक्ष्य केंद्रित लोगों को लाभ पहुंचाता है।

इन राशियों को मिलेगा चतुर्ग्रही युति का सबसे ज्यादा लाभ 

मेष राशि:

जनवरी 2026 मेष राशि वालों के लिए सफलता और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। ग्रहों की अनुकूल चाल आपके कर्म भाव को मजबूत करेगी। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत, रुके हुए कार्यों में तेजी, बिजनेस विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

 कन्या राशि:

कन्या राशि वालों के लिए यह समय एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग, शिक्षा और करियर में मेहनत का पूरा फल, ऑफिस में कार्यशैली की सराहना, कुछ लोगों को वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी, राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।

धनु राशि:

जनवरी 2026 धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है। बचत और आमदनी में इजाफा, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति, धार्मिक या मांगलिक कार्यों में भागीदारी, मानसिक संतोष और आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। 

क्या सभी राशियों पर पड़ेगा असर:

हालांकि यह चतुर्ग्रही युति बेहद शक्तिशाली मानी जा रही है, लेकिन इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग होगा। जिन जातकों की कुंडली में मकर राशि या उससे संबंधित भाव मजबूत हैं, उन्हें इसका अधिक लाभ मिल सकता है। कुछ राशियों को इस दौरान धैर्य और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। जनवरी 2026 न केवल नए साल की शुरुआत को खास बना रहा है, बल्कि कई लोगों के जीवन में नई दिशा, तरक्की और स्थिरता लाने का संकेत भी दे रहा है। मकर राशि में बनने वाली यह चतुर्ग्रही युति मेहनत करने वालों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।


संबंधित समाचार