होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : शादी समारोह में हुआ विवाद, 2 साल की बच्ची की भीड़ में कुचलकर मौत, परिवार में पसरा मातम

CHHATARPUR NEWS : शादी समारोह में हुआ विवाद, 2 साल की बच्ची की भीड़ में कुचलकर मौत, परिवार में पसरा मातम

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भीड़ की लापरवाही और हंगामे के बीच एक मासूम की जान चली गई। घटना छतरपुर के बड़ा मलहरा क्षेत्र के सेंधपा चौकी अंतर्गत की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की। 

उपजे को लेकर उठा विवाद

दरअसल, सेंधपा गांव में अहिरवार परिवार के पड़ोस में एक शादी समारोह चल रहा था. इस दौरान उपजे को लेकर विवाद उठा और देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हुआ कि बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर 50-60 लोग अहिरवार परिवार के घर में घुस गए और अफरा तरफी के बीच बच्ची को अनजाने में कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

गर्दन टूटने से हुई बच्ची की मौत

बावजूद इसके  माता पिता घायल बच्ची को लेकर तुरंत असपताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बार‑बार बताया कि घर के अंदर एक छोटी बच्ची मौजूद है और अंदर न आएं, लेकिन उग्र भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। जिसकी वजह से उनकी बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत गर्दन टूटने की वजह से हुई। 


संबंधित समाचार