सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल के नाबालिग ने 31 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना बम्हनी चौकी अंतर्गत की है।
पीड़िता जन्म से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त
जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला जन्म से ही न बोल पाती हैं, और न ही कुछ समझपाती है। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते परिजन उसे घर में ही रखते थे। ऐसे में 17 वर्षीय किशोर ने मौके का फायदा उठाकर महिला को देर रात अपने खेत मे ले गया। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़ा
घटना के वक्त विक्षिप्त महिला की मां मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने किशोर को दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।