होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : विदिशा में पाइप की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, भोपाल में घने जंगल में मिली युवक की लाश

MP NEWS : विदिशा में पाइप की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, भोपाल में घने जंगल में मिली युवक की लाश

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा से 13 साल के बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पाइप से भरा ट्रक अचानक पलटने से आयन नामक बच्चे की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा लटेरी के मुरवास क्षेत्र में हुआ।

शनिवार दोपहर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर हुआ। दरअसल, पाइप से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने के वजह से आयन नामक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

गाय के अचानक सामने आने के चलते लगाया ब्रेक

बताया जा रहा है कि गाय के अचानक सामने आने के चलते ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वाहन से भारी पाइप नीचे गिर गए। इस दौरान बहन के साथ पैदल जा रहा 13 साल का आयन इसकी चपेट में आ गया और उसकी बहन हादसे में घायल हो गई। 

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि हादसे एक बाद दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जांच जारी है। 

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का मामला

दूसरी घटना भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां आज पुलिस को एक युवक का शव मिला। शव गलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो गई। वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में बारीकी से जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस 

शव राजधानी भोपाल के भेल स्पोर्ट्स क्लब साकेत नगर के घने जंगल के पास मिली है । मृतक कौन था। इसका पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। तो वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू कर दिए है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। वही इस खबर के सामने आने से क्षेत्र में हड़कप मच गया है। 

 


संबंधित समाचार