होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

7 May Rashifal 2026: मकर, कुंभ सहित इन राशियों को करियर में सफलता के संकेत, जानें आज का भाग्यफल...

7 May Rashifal 2026: मकर, कुंभ सहित इन राशियों को करियर में सफलता के संकेत, जानें आज का भाग्यफल...

मेष राशि: आज मन में अनजाने डर को लेकर चिंता रहेगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन होने, और कार्यों की अधिकता के कारण भागदौड़ बनी रहेगी।

वृष राशि: आज बातचीत में संयम बनाए रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन राशि: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन क्रोध से बचने की जरूरत है। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन और रचनात्मक कार्यों से सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी है।

सिंह राशि: आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता के अवसर बनेंगे।

कन्या राशि: पढ़ाई और ज्ञानवर्धक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेखन और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

तुला राशि: शिक्षा या करियर के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन और घर की मरम्मत पर खर्च बढ़ सकता है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि: मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और क्रोध से बचें।

मकर राशि: आज मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मेडिकल खर्च बढ़ने के संकेत हैं। कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ राशि: मन शांत रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के परिवार की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।

मीन राशि: आज संयम और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कारोबार की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।


संबंधित समाचार