मेष राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
वृषभ राशि: आज किसी के झांसे में आने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अधिक मेहनत और धूप से बचना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि: दोस्तों और सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। टीमवर्क में सफलता मिलेगी और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी।
कर्क राशि: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। काम में स्मार्ट वर्किंग अपनाएं। नए लोगों से दूरी बनाकर रखना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि: आज आपके प्रयास सफल होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि: भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
तुला राशि: सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। साहस और आत्मविश्वास से कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: परिवार के साथ समय बिताएंगे। रिश्तों में सुधार होगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
धनु राशि: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि: फैसले सोच-समझकर लें। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। काम में लापरवाही से बचें।
कुंभ राशि: व्यापार और करियर में लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम में सफलता मिलेगी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।