होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

5 June Rashifal: वृष और कन्या राशि को मिलेगा बड़ा फायदा, लेकिन कुछ राशियों को रहना होगा सावधान

5 June Rashifal: वृष और कन्या राशि को मिलेगा बड़ा फायदा, लेकिन कुछ राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि: आज किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और किसी मित्र का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

वृष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन नौकरी व इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। आय में वृद्धि होगी और खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि: आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन अति उत्साह से बचें। बातचीत में संयम रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी चिंता संभव है।

सिंह राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। माता का सहयोग मिलेगा, लेकिन पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि: शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

तुला राशि: मन में आशा और निराशा दोनों भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव संभव है।

वृश्चिक राशि: धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन रखें। सेहत का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

धनु राशि: तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंता से दूर रहें।

मकर राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि और संपत्ति से धन लाभ संभव है।

कुंभ राशि: कारोबार में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी महिला के माध्यम से धन लाभ संभव है।

मीन राशि:शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। भाइयों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, संयम रखें।


संबंधित समाचार