नरसिंहगढ़: मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को हुए बस हादसे में 3 साल के बच्चे की दुखद मौत हो गई, जबकि एक्सीडेंट में 11 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार नरसिंहगढ़ के सिविल मेहता अस्पताल में जारी है। हादसा नेशनल हाईवे 46 पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया।
गादिया के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई
दरअसल, एक यात्री बस झांसी से भोपाल जा रही थी। इस दौरान बस ग्राम गादिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की वजह से मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई, तो वही इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए।
हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही हैं.