होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

29 july Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

29 july Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

29 july Rashifal 2026: आज बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
आज आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आत्मविश्वास में हल्की कमी महसूस होगी,  जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्य का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मन शांत रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। बातचीत में संयम बनाए रखें।

मिथुन राशि
आज करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उन्हें दूर कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।

कर्क राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह राशि
व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन यात्रा और अन्य कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनशैली को संतुलित रखने की जरूरत होगी।

कन्या राशि
परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के नए स्रोत बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि
धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। वाहन की मरम्मत या रखरखाव पर खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मेडिकल खर्च भी बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिलने की संभावना भी है।

धनु राशि
करियर में उन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यों में संतुलन बनाए रखें।

मकर राशि
गुस्से और विवाद से दूर रहें। लेखन, शोध और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई, लेखन और बौद्धिक कार्यों से लाभ मिलेगा तथा नए आय स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि
दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर मिलेंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी।
 


संबंधित समाचार