होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

26/11 ATTACK ANNIVERSARY : 26 तारीख 11 वां महीना और साल 2008 की शाम को सहम उठा था देश, आतंकियों ने की कायराना साजिश और फिदायीन हमलें को दिया अंजाम

26/11 ATTACK ANNIVERSARY : 26 तारीख 11 वां महीना और साल 2008 की शाम को सहम उठा था देश, आतंकियों ने की कायराना साजिश और फिदायीन हमलें को दिया अंजाम

26/11 ATTACK ANNIVERSARY : 26  नवम्बर 2008 को मुंबई में पांच जगहों पर फिदायीन हमला हुआ था लेकिन शुरुवात में आतंकवादियों ने केवल ताज होटल को टारगेट किया था। भारत के सबसे काले दिनों में से एक 26/11 भी हैं। जब क्रूर आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने भारत में प्रवेश कर चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट किये थे।

Read More : MP में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेताओ पर बोले पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर

इस ददर्नाक हमले में 164 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। मुंबई में 26 नवम्बर 2008 की सुबह भी अपने दुनिया में मस्त चहलकदमी कर रही थी। शहर के हालत सामान्य थे लोग घरो से ऑफिस तो कई लोग बाजारों में खरीददारी कर रहे थे। जैसे- जैसे सैम होने लगी मुंबई का माहोल भी गर्म होना शुरू हो गया था। उस दिन पाकिस्तान से आये आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलियों की आवाज से सहमा दिया था। आज 26/11  हमले को पुरे 13 वर्ष पुरे हो चुके हैं पर लश्कर के आतंकियों से मिले घांव अभी तक नहीं भर पाए हैं। आज का दिन भारत के इतिहास का काला दिन है जिसे लोग चाह कर भी नहीं भूल सकते। इस दर्दनाक हमले से 3 दिन पहले ये आतंकवादी समुद्री रास्ते से भारत आये थे, जिस नाव से आये थे वो नाव भी भारतीय थी और उस नाव मे सवार भारतीयों को भी मौत के घाट उतारने में आतंकियों ने देरी नहीं की थी।

READ MORE : ISRO आज श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा ओशनसैट-3, इसके साथ 8 नैनो सैटेलाइट को भी किया जायेगा लॉन्च

भारतीय इतिहास के सबसे ख़तरनाक दिन की कहानी यंही नहीं खत्म होती बल्कि 26/11  हमले के 3 बड़े मोर्चे ताज होटल, ओबेरॉय ट्रेंड, और नरीमन हाउस शामिल था। जिस वक्त हमला हुआ था उस समय ताज होटल में 450 मेहमान रुके हुए थे। मुंबई के ताज होटल के इमारत से निकलता धुँआ इस हमले की पहचान ही बन गया है।  इस हमले ने हर किसी के मन में खौफ पैदा कर दिया था।       

READ MORE : CONGRESS को लगा बड़ा झटका: कमलनाथ के करीबी नरेन्द्र सलूजा हुए BJP में शामिल

              


संबंधित समाचार