होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

20 May Rashifal 2026: कन्या राशि वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल...

20 May Rashifal 2026: कन्या राशि वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल...

मेष राशि: किसी को बड़ा वादा करने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा।
  
वृष राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, नई योजनाओं पर विचार करेंगे। 

मिथुन राशि: कामकाज में सफलता मिलेगी और मानसिक तनाव कम होगा। मित्रों की मदद से कई जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

कर्क राशि: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। बोलचाल में संयम रखें। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। 

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। अपने मन की सुनकर फैसले लेना लाभकारी रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें 

कन्या राशि:  अपने काम पर पूरी तरह फोकस करना होगा। करियर को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा से लाभ होगा।

तुला राशि:जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार की सलाह फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में उधार लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि: आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि: उधार और लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। विवाद और झगड़ों से दूर रहें। हर काम धैर्य और समझदारी से करें। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा, अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी करीबी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: करियर में आगे बढ़ने का अच्छा समय है। अपने हुनर और क्षमता का पूरा उपयोग करें। जरूरी कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े कार्य सफल होंगे।

मीन राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। गुस्से को खुद पर हावी ना होने दें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 


संबंधित समाचार