देवास ; मध्य प्रदेश के देवास में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस दुखद एक्सीडेंट में करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा जावर थाना अंतर्गत सेमली बारी गांव के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले में एक्शन लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
देवास जिले के सोनकच्छ के पास हुआ हादसा
हादसा देवास जिले के सोनकच्छ के पास की है। बताया जा रहा है कि एक परिवार इंदौर से भोपाल आ रहा था। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से इस हादसे में संगीता अग्रवाल और मयूरेश गर्ग की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे थे।
हादसे के कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
हादसे के कारण पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। वही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हादसे में ये हुए घायल
सुनील अग्रवाल (62 वर्ष) प्रखर अग्रवाल (32 वर्ष), पिता - सुनील अग्रवाल रिमी अग्रवाल (30 वर्ष), पति - प्रखर अग्रवाल पलक अग्रवाल (26 वर्ष), पिता - सुनील अग्रवाल सुरभि अग्रवाल (28 वर्ष), पति - मृतक मयूरेश गर्ग सुरभि की बेटी (उम्र - महज 1.5 वर्ष) स्वप्निल गर्ग (37 वर्ष), पिता - संतोष गर्ग शर्मिला गर्ग (36 वर्ष), पति - स्वप्नील गर्ग कनव गर्ग (10 वर्ष), पिता - स्वप्नील गर्ग दूरविक गर्ग (2 वर्ष)।