1 may Rashifal: वेशी योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों के धन कोष में होगी वृद्धि ... 

1 may Rashifal: वेशी योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों के धन कोष में होगी वृद्धि ... 

मेष राशि: रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खचों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। 

वृष राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। 

मिथुन राशि: तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

कर्क राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन-सता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

सिंह राशि: कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

कन्या राशि: परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। 

तुला राशि: आपके धैर्यशीलता में आज थोड़ी कमी आएगी। आपने स्वास्थ्य संबंधित मामलों पर थोड़ा सावधान रहें। आज हॉस्पिटल का खर्चा बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशि: भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने का प्रयास करें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

धनु  राशि: कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

मकर राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 

कुंभ राशि: तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। 

मीन राशि: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी।


संबंधित समाचार