होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : दुखद ! डेढ़ साल की मासूम की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत, सदमे में परिजन

MAIHAR NEWS : दुखद ! डेढ़ साल की मासूम की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत, सदमे में परिजन

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में उस वक़्त मातम पसर गया जब एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना रामनगर क्षेत्र की है। जिसकी खबर सामने आने से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के समय घर पर कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था।

पानी लेने गई थी दोनों बहने 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4, आईटीआई के पास निवासी संजय कोल की सबसे छोटी बेटी काव्या कोल घर में रखी पानी की बाल्टी के पास खेल रही थी।  इस दौरान बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वो पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर पर की नहीं था। मृतक बच्ची की दोनों बहने पानी लेने गई हुई थी। 

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा 

परिजनों को जब तक घटना की जानकारी लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। तत्काल बच्ची को बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया। वहीं इलाके के लोगों की आंखें नम हो गई। 
 


संबंधित समाचार