होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

15 September rashifal: त्रिकोण योग के संयोग से सिंह सहित इन राशियों के बिजनेस ने होगा बदलाव...

15 September rashifal: त्रिकोण योग के संयोग से सिंह सहित इन राशियों के बिजनेस ने होगा बदलाव...

मेष राशि: किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि: अनियोजित खचों में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

मिथुन राशि: चिकित्सीय खर्च और भवन के मरम्मत पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता रहेगी। वाणी का प्रभाव भी बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि: मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: मन परेशान रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन में शान्ति का प्रभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

तुला राशि: बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के स्रोत भी विकसित होंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। 

वृश्चिक राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि: वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता रहेगी। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि: नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

मीन राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे।
 


संबंधित समाचार